9 Biggest Upcoming Movies 2025: इस साल रिलीज़ होने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्में
क्या आप भी बॉलीवुड फिल्मो के दीवाने है? तो 2025 आपके लिए बहुत मजेदार होने वाला हैं क्योकि इस साल बॉलीवुड में धमाल मचेगा और आपको ऐसी ऐसी मूवी देखने को मिलेगी जो की एक्शन, रोमांस, ड्रामा और सच्ची घटना और सस्पेंस से भरी हुई हैं|
तो दिल थाम कर बैठिए, क्योंकि आज इस आर्टिकल में मैं आपको ऐसी 9 धमाकेदार फिल्मों के बारे में बताने वाला हूं, जो 2025 में बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं|
1. हाउसफुल 5 (Housefull 5)

बॉलीवुड की कॉमेडी फिल्मों में एक सीरीज जिसने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है, वो है ‘हाउसफुल‘ | इस सीरीज के अब तक 4 पार्ट रिलीज़ हो चुके हैं, और सभी ब्लॉकबस्टर साबित हुए हैं।
अब इस सीरीज का अगला भाग, ‘हाउसफुल 5‘, 6 जून 2025 को रिलीज़ होने जा रहा है।
इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, नोरा फतेही, जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडीज़ और पूजा हेगड़े जैसे सुपरस्टार नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है।
2. सिकन्दर (Sikandar)

दोस्तों बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की हाल की में एक मूवी रिलीज़ होने वाली हैं जिसका नाम हैं सिकंदर (Sikandar) है और यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर फिल्म हैं इस मूवी में सलमान खान के साथ साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और बब्बर भी देखने को मिलेंगे |
फिल्म का निर्देशन ए.आर. मुरुगादॉस ने किया है। ‘सिकंदर’ 28 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। अगर आप एक्शन फिल्मों के शौकीन हैं, तो ये फिल्म निश्चित रूप से आपको पसंद आएगी।
3. भूत बंगला (Bhooth Bangla)

ये एक हॉरर और कॉमेडी मूवी हैं जिसका नाम भूत बंगला हैं जिसमे लीड रोल अक्षय कुमार निभा रहे हैं उनके अलावा परेश रावल और राजपाल यादव भी होंगे।
और इस फिल्म में फीमेल एक्ट्रेस का रोल वामिका गब्बी निभा रही हैं सुनने में आयी हैं की इस मूवी में कियारा आडवाणी, कीर्ति सुरेश, और आलिया भट्ट भी हो सकती हैं | इस मूवी को डायरेक्ट करने वाले Priyadarshan हैं, ये फिल्म 2025 में release हो जाएगी |
4. स्काई फ़ोर्स (Sky Force)

यह फिल्म 24 जनवरी 2025 को रिलीज़ हुई है, और यह भारत के पहले और सबसे घातक हवाई हमले की सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर 25 दिसंबर 2024 को रिलीज़ किया गया था।
मुख्य कलाकारों में अक्षय कुमार, निम्रत कौर, सारा अली खान, वीर पहाड़िया, और अन्य शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है।
यदि आप एक्शन ड्रामा फिल्मों के शौकीन हैं, तो ‘स्काई फोर्स’ आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।
5. जाट (Jaat)

भारत के सबसे पसंदीदा एक्शन स्टार, सनी देओल की नई फिल्म आ रही है, जिसका नाम ‘जाट’ है। यह फिल्म एक जाति से जुड़ी कहानी पर आधारित है।
इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा रवीना टंडन, राधिका मदान, और रंजीत सिंह जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मलिनानी ने किया है, और यह फिल्म 10 अप्रैल 2025 को रिलीज़ होने वाली है। यह मूवी बहुत ही रोमांचक होने वाली है, जिसमें आपको जाटों का इतिहास जानने का मौका मिलेगा। तो इसे देखना ना भूलें!
6. देवा (Deva)

‘देवा’ 2025 की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक होने का वादा करती है क्योंकि इसके हीरो शाहिद कपूर हैं। यह एक एक्शन-थ्रिलर मूवी है, जो एक्शन के शौकीनों के लिए परफेक्ट साबित होगी।
फिल्म में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े, पावेल गुलाटी, और कुबरा सैत मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन रोशन एंड्रयूज ने किया है।
यह रोमांचक फिल्म 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।
7. छावा (Chhaava)

विक्की कौशल की नई अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ काफी चर्चा में है, खासतौर पर फिल्म की शूटिंग के दौरान महाराष्ट्र में हुए विरोध प्रदर्शनों के कारण। यह एक हिंदी ऐतिहासिक एक्शन फिल्म है, जो मराठा राजा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है।
फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि रश्मिका मंदाना महारानी येसुबाई की भूमिका में नजर आएंगी। इसके साथ ही अक्षय खन्ना मुगल सम्राट औरंगज़ेब का किरदार निभाएंगे।
यह फिल्म 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।
8. वॉर 2 (War 2)

हृथिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की ब्लॉकबस्टर फिल्म War का अब अगला सीक्वल, यानी की War 2 इसी साल आले वाला है जिसका बेसब्री से इन्तेजार किया जा रहा है |
War 2 में अबकी बार टाइगर श्रॉफ की जगह हमको Hrithik Roshan के साथ Junior NTR देखने को मिलेंगे, यह फिल्म 14 या 15 August 2025 को रिलीज़ होने वाली है |
9. टॉक्सिक (Toxic)

KGF Star यश उर्फ़ रॉकी भाई इस साल आ रहे है अपनी नयी फिल्म टॉक्सिक के साथ | यश ने 8 दिसंबर 2023 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड करके इस फिल्म के नाम की घोषणा की थी |
इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवानी और नयनतारा फीमेल लीड में देखने को मिलेंगी | कुछ रुमर्स ये भी फैले थे की करीना कपूर भी इस फिल्म में होने वाली है, लेकिन इस बात की अभी तक कोई ऑफिसियल पुष्टि नहीं की गयी है |
हाल ही में पूछे गए सवाल (Frequently Asked Questions)
क्या इस सूची में सभी बड़ी फिल्में शामिल हैं?
जी हाँ, इस लिस्सूट में सभी बड़ी फिल्में बताई गयी है जिनके बारे में सबसे अधिक चर्चा हो रही है और जिनके रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, यह संभव है कि इनके अलावा भी कुछ अन्य बड़ी फिल्में रिलीज़ हो सकती है |
फिल्मों की रिलीज़ डेट में बदलाव हो सकता है क्या?
हां, फिल्मों की रिलीज़ डेट में बदलाव होना आम बात है। अगर आप इन फिल्मो के बारे में updated रहना चाहते है तो हमारी वेबसाइट filmisafar.com को बुकमार्क कर लीजिये |